झुंझुनू

हीरवाना गोशाला में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र की प्रसिद्ध श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान हीरवाना चंवरा में बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में नवयुवक मंडल  बांडिया नाला द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सरपंचों ने महंत लक्ष्मण दास महाराज का फूलमाला पहनाकर शाॅल और राम नाम का दोपटा ओढ़ाकर सम्मान कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात नवसृजित ग्राम पंचायत गढला कलां के सरपंच प्रतिनिधि विजय पाल बांगड़वा, चंवरा सरपंच अंजू देवी गुर्जर, समाजसेवी राजेंद्र दोराता, मैनपुरा सरपंच ताराचंद भरगड़, ककराना सरपंच शीशराम खटाणा, खोह सरपंच शीशराम खलवा, गुढाबावनी सरपंच प्रतिनिधि राजवीर खरबास, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल सैनी चंवरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर कसाणा, पूर्व उपसरपंच घासी राम सैनी,  गोशाला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़ का फूल माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने गोशाला में अधिक से अधिक सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। नवयुवक मंडल के सदस्य हेमराज रावत द्वारा जनप्रतिनिधियों से बांडिया नाला रास्ते का पक्का निर्माण करवाने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह शेखावत द्वारा किया गया। इस दौरान श्रीराम धाबाई, कन्हैया लाल रावत, दीपचंद कड़ाला, भाता राम रावत, किशोर मूंड, गिरधारी लाल रावत, सुभाष चंद बराला, मनीराम झाझड़िया, सुल्तान कसाणा, शेरसिंह खटाणा, महावीर रावत, सुमेर रावत, बुद्धि प्रकाश सोनी, निवास रावत, मुकेश दाधीच, रामावतार रावत, सहकारी समिति अध्यक्ष सूबेदार जयसिंह बांगड़वा, मदनलाल भरगड़, मामराज दोराता, विजय अग्रवाल, रामपाल रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button