अमरोहा

डीएम अमरोहा ने दिए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा। कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी विभागों से राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्टांप व निबंधन विभाग को उन्होंने विशेष तौर पर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए।
उन्होंने वाणिज्य कर, वाहन कर, आबकारी विभाग, सिंचाई, विद्युत, मंडी, परिवहन कर सहित अन्य विभागों को वसूली में तेजी लाने को कहा। खनिज विभाग को माह अगस्त में शत प्रतिशत वसूली पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि विभाग को जो लक्ष्य आवंटित किए गए हैं, उसके सापेक्ष अभियान चला कर वसूली कराई जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विद्युत विभाग की भी कम वसूली होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधीक्षण अभियंता व नगर निकाय उझारी एवं नौगावां सादात के ईओ को का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने लंबित वादों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, एसडीएम हसनपुर, अमरोहा, नौगांवा सादात सहित अन्य कर करेत्तर से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button