बेतुल
बैतूल निजी स्कूल में दाखिले से पहले मान्यता और यूडाइस कोड की जांच करें अभिभावक : अजय सोनी
स्कूल को मिली कक्षा संचालन की अनुमति की ऑनलाइन जानकारी लेने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी ने जिले के अभिभावकों से निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने से पहले स्कूल की मान्यता और यूडाइस कोड (यूडाइस कोड) की ऑनलाइन जांच करने की अपील की है। अजय सोनी ने कहा कि अभिभावक स्कूल संचालक से यूडाइस कोड प्राप्त कर शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर स्कूल की मान्यता और उसे किन कक्षाओं तक संचालन की अनुमति मिली है, इसकी जांच अवश्य करें। केवल संचालक के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड से जानकारी की पुष्टि करें।उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए अभिभावकों को दाखिले से पहले पूरी जानकारी जुटानी चाहिए। मान्यता या कक्षा संचालन को लेकर कोई संदेह होने पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित शिक्षा विभाग से जानकारी प्राप्त करें।



