नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कोर कमेटी की अहम बैठक सम्पन्न हुईं, जिसमें आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ विशाल रैली मै जनपद से भी सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी दिल्ली जायेंगे। अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने कहा कि जिस प्रकार आज के दौर में फर्जी वोटिंग करके देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे, वह देश के लिए व लोकतंत्र के लिए भारी नुकसानदेय है। देश के जननेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली आयोजित रैली का यही उद्देश्य है कि देश में जिस प्रकार सरकार ई.वी.एम. व एस.आई.आर. में गड़बड़ी करके, जिस प्रकार लोकतंत्र को हानि पहुंचा रहे है उसके विरोध में आयोजित रैली को सफल बना कर भारत के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करे तथा वोट चोरो से देश को छुटकारा प्रदान करे। बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव जसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, नेहा तिवारी, खलक सिंह राजपूत, रामसिंह यादव, बृजेश शांडिल्य आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन नगराध्यक्ष रामनरेश दुबे ने किया। दिल्ली जाने वाले पदाधिकारियों ने सहमति जताई है जिस उपरोक्त पदाधिकारियों के आलावा है जिला प्रभारी कुं.मुकुटसिंह, अजय तिवारी, आशाराम तिवारी, बृजेश शांडिल्य, सुशील रजक, दीपक रायकवार, पुष्पेंद्र सिंह, रतिराम कुशवाहा, सुरेन्द्र सेन, पवन विश्वकर्मा, मोहनसिंह चंदेल, उदलसिंह चंदेल, राकेश सेन, अखिलेश मलईया, सूर्यप्रताप सिंह, अभिषेक सिंघई, रब्बी राजा, रविराजा, रामदास अहिरवार गौना, मुलायम सिंह पटउवा आदि पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगे।



