जालौन

रूरा गांव में निर्माणाधीन छज्जा गिरा

कई मजदूर घायल, मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र के रूरा गांव में शनिवार शाम एक गंभीर हादसा हो गया, जब एक मकान पर निर्माणाधीन छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस दौरान नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए।
छज्जा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को जमीन पर तड़पता देख गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा 18 अप्रैल की शाम को हुआ, जबकि इसका वीडियो रविवार सुबह सामने आया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button