गोड्डा

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन गोड्डा ने सौंपा आवेदन, 28 अगस्त को देंगे धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन गोड्डा की ओर से सोमवार को जिला उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया। आवेदन के माध्यम से 28 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की सूचना दी गई।जिला अध्यक्ष माया देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करेंगी। उनकी मुख्य मांगों में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति के बाद पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मानदेय के आधे हिस्से के बराबर पेंशन तथा बीएलओ कार्य से मुक्ति शामिल है।उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी जायज़ मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button