बेतुल

बैतूल 12 साल से झोपड़ी में चल रहा आरोग्य केंद्र

देहगुड में आंगनवाड़ी और आरोग्य केंद्र की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मुलताई तहसील के ग्राम देहगुड की आशा कार्यकर्ता चन्द्रकला टेकाम ने अपने गांव में आंगनवाड़ी और आरोग्य केंद्र बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम देहगुड में आज तक आंगनवाड़ी और आरोग्य केंद्र का भवन नहीं बना है। चन्द्रकला टेकाम ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से अपने ही कच्चे मकान में झोपड़ी जैसी स्थिति में आरोग्य केंद्र चला रही हैं और गर्भवती महिलाओं के साथ 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कर रही हैं। धूल-मिट्टी के कारण यहां स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से देने में दिक्कत आती है।
ज्ञापन देने वालों में चन्द्रकला टेकाम के साथ ग्राम स्वास्थ्य एवं तदर्थ समिति की अध्यक्ष,सचिव ललिता, कमला और गायत्री भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में आंगनवाड़ी और आरोग्य केंद्र का स्थायी भवन बनाया जाए ताकि महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और टीकाकरण का कार्य स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button