बरेली
युवा शक्ति ही भारत के भविष्य की आधारशिला, विवेकानंद के विचार आज भी प्रेरणास्रोत : धर्मेंद्र सचान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी कार्यविभाग, बरेली महानगर की ओर से शुक्रवार को बरेली कॉलेज के एमएड सेमिनार हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख एवं प्रांत Join RSS प्रमुख ब्रजप्रांत धर्मेंद्र सचान ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवा केवल व्यक्तिगत भविष्य तक सीमित न रहें, समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। चरित्र, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना को जीवन का आधार बनाएं।
उन्होंने कहा कि 11 सितंबर 1893 को शिकागो धर्म महासभा में स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व मंच पर प्रभावशाली ढंग से रखा था। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं।
अध्यक्षता बरेली कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रांत विद्यार्थी प्रमुख ब्रज प्रांत ओपी राय ने की। कार्यक्रम में महानगर विद्यार्थी प्रचारक दिवाकर कटारा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी डॉ. भूपेंद्र, सह महानगर विद्यार्थी प्रमुख सुधांशु जोशी, विद्यार्थी प्रमुख करण राणा, विवेक, देवा, शिक्षक प्रतीक वर्मा, नीरज सक्सेना, योगेश शर्मा, महेश जोशी और चीफ प्रॉक्टर प्रो. एंडेवर सिंह चौहान मौजूद रहे।



