अमरोहा

शिक्षक संघ ने स्कूलों के एकीकरण पर जताया विरोध

हसनपुर में जिलाध्यक्ष बोले- गरीब बच्चे शिक्षा से वचिंत हो जाएंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर :  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने हसनपुर में स्कूलों के एकीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र चन्दनपुर खादर पर बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का पास के विद्यालयों में विलय कर रहा है।
उन्होंने चिंता जताई कि इस फैसले से गरीब मजदूर वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने सरकार से एकीकरण का आदेश वापस लेने की मांग की। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक शिक्षा सुलभ और बाल अनुकूल होनी चाहिए।
कानूनी प्रावधानों के अनुसार, प्राथमिक स्कूल एक किलोमीटर और उच्च प्राथमिक स्कूल तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने चाहिए। शिक्षक संघ का मानना है कि स्कूलों के एकीकरण से निजी विद्यालयों को फायदा होगा।
बैठक में ब्लॉक मंत्री प्रदीप भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष गौतम सिंह और धर्मेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button