
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिला परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को लायंस क्लब के सहयोग से अनाज मंडी में शिविर लगाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्वेता भारद्वाज ने आमजन को सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई!भारद्वाज ने लोगो को समझाइस की वें घने कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचे तथा यात्रा के दौरान केवल लो बीम व फोग लाइट का प्रयोग करे!यात्रा में अपने वाहन की गति धीमी रखे, सुरक्षित दुरी बनाये रखे तथा ओवरटेक ना करे जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर अमल करने को कहा
इस दौरान उनके साथ निरीक्षक अनिल कुमार, वीर सिंह, मंजीत ने वाहनों पर रिफ़लेक्टर लगाए!कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता,आजाद चौधरी, सुभाष गोयल,छंगा खंडेलवाल,सीए मनीष गुप्ता समेत अन्य सदस्यों सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।



