जामताड़ा

अबूआ आवास जल्द पूर्ण करने को लेकर लाभुकों को थमाया नोटिस

राज कु० मंडल

एनपीटी ब्यूरो, जामताड़ा (झा०खं०), जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र के कई पंचायत में अबूआ आवास का पैसा लाभुक को मिलने के बाद भी कार्य को आरंभ नहीं किया गया है, किसी को तो ढलाई का पैसा भी मिल गया है, लेकिन ढलाई नहीं किया है, किन्ही को लिलटेन का पैसा मिल गया है, लेकिन लिलटेन अभी तक नहीं किया गया है। वैसे लाभुको को प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों द्वारा लाभुकों को घर में जाकर नोटिस दिया गया, और कहा गया है कि वह एक सप्ताह के अन्दर कार्य को संपूर्ण रूप से पूरा करे, नहीं तो फिर से नोटिस किया जायेगा, उसके बाद फिर केश दर्ज हो जायेगा और सभी पैसा रिटर्न भी करना पड़ सकता है। वहीं पंचायत सचिव ने बताते हुए कहा कि, हम फिर से सर्वे में आयेंगे और देखेंगे कि कौन- कौन कार्य अभी तक पूरा नहीं किया है, जितना जल्दी हो सके सभी लाभुक जल्द से जल्द अपना- अपना आवास का कार्य पूर्ण करे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button