
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सम्भल : जनपद सम्भल का किया नाम रोशन डॉक्टर इफ्तेखार अहमद को कांशी नगरी में मिला जन मित्र सम्मान पीपुल्स विजिलेंस कमेटी ऑन ह्यूमन राइट एवं जन मित्र न्यास IRCT एवं UNVFVT के सहयोग से सर्वाइवर एलायंस मीटिंग–2026 का आयोजन आयोजन किया। यह कार्यक्रम मानवाधिकार उल्लंघन, यातना, हिंसा एवं सामाजिक भेदभाव से प्रभावित सर्वाइवरों की आवाज़, गरिमा, न्याय और पुनर्वास के अधिकार को केंद्र में रखते हुए आयोजित किया गया। पराड़कर स्मृति भवन, मैदागिन, वाराणसी में हुआ कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ जनमित्र अवार्ड–2026 से 7 विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान किया जिसमें नगर पंचायत सिरसी के डॉक्टर इफ्तेखार अहमद को शोषित वंचितों शिक्षा स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण और मानवाधिकारों के संरक्षण के साथ स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दे उठाने के लिए दिया गया। ज्ञात हो कि वह अपने कम्युनिटी में शिक्षा स्वास्थ्य सूचना का अधिकार महिला सशक्तिकरण सामूहिक विवाह पर संगठन के साथ कार्य कर रहे हैं। मुशी यूथ पंचायत की छात्राओं द्वारा मानवाधिकार एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति। मानवाधिकारों के लिए समर्पित स्वर्गीय अनिल चौधरी के पहचान नहीं, मानवीय गरिमा” के संदेश तथा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सुशील त्रिपाठी के योगदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। मिटिग का संचालन डॉ लेनिन रघुवंशी ने किया जबकि अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए श्रुति नागवंशी ने कहा हमारा विश्वास है पुनर्वास प्रत्येक पीड़ित का संवैधानिक एवं मानवाधिकार है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ए के लारी,एस के राय, पुष्पा पाल,अशोक कुमार सिन्हा,राकेश रंजन,आनंद पृकाश निषाद ओमकार विश्व कर्मा,रागिब अली इदरीस,अंसारी, अब्दुल मुततलिब क्षाया कुमारी आदि की गरिमामई उपस्थिति रही राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



