भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नई दिल्ली : आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को न्यायिक नायक न्यूज़ कार्यालय सुल्तानपुरी दिल्ली में “भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश” की मासिक बैठक का आयोजन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में दिल्ली के कई क्षेत्र बुराड़ी मयूर विहार ,जनकपुरी, सोनिया विहार , विकासपुरी ,द्वारका ,उत्तम नगर, सुल्तानपुरी इत्यादि क्षेत्रों से पत्रकार साथियों ने बैठक में उपस्थित दर्ज की आए हुए पत्रकारों का पत्रकार बंजारा आर के राठौर ने पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप सिंह रंधावा, सुशील खन्ना, विवेंद्र सिंह कुशवाहा, विजय पूर्णियां, डॉ उमेश पाल, शिपाली सिंह , सुदेश कंडेरा, राकेश बहोत, प्रीति टांक, साहिल सुलतानपुरी आदि साथियों ने सहभागिता की।
भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष शोषित जंग समाचार पत्र के सम्पादक अवध नारायण पत्रकार ने “भारतीय पत्रकार संघ” की दिल्ली प्रदेश की विस्तार नीति संगठन कार्यों पर जानकारी साझा की। न्यायिक नायक न्यूज के मुख्य संपादक एडवोकेट बंजारा RK राठौर ने पत्रकार साथियों के साथ हो रहे अन्याय, उत्पीड़न को लेकर विचार साझा किए एवम् पत्रकारों की एकता पर बल दिया आए सभी पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया एवं तथा मासिक बैठक का उद्देश्य विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की दैनिक मयूर संवाद समाचार पत्र के कुलदीप सिंह रंधावा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय पत्रकार संघ की सशक्त टीम को लेकर विशेष सुझाव दिए
ज्ञात रहे भारतीय पत्रकार संघ (AIJ), जिसे Association of Indian Journalist के नाम से भी जाना जाता है, देशभर के पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और संवाददाताओं के संवैधानिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और व्यावसायिक गरिमा की रक्षा के उद्देश्य से कार्यरत है। यह संगठन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को एक ऐसा साझा मंच प्रदान करता है, जहाँ निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जनहित आधारित रिपोर्टिंग को सर्वोच्च मूल्य माना जाता है। AIJ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा-कवच, वैचारिक मंच और सामाजिक दायित्व का प्रतिनिधित्व करता है।
भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) एक राष्ट्रीय स्तर का स्वतंत्र, गैर-लाभकारी एवं विधिवत पंजीकृत पत्रकार संगठन है। संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता की रक्षा प्रशासनिक दमन, फर्जी मुकदमों और दबाव की राजनीति के विरुद्ध संगठनात्मक समर्थन, प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण, सम्मान और कल्याणकारी पहल करना है
AIJ के संगठनात्मक नेटवर्क के अनुसार, देशभर में इसके 82,000 से अधिक सदस्य सक्रिय हैं तथा यह 20 से अधिक राज्यों में अपनी इकाइयों के माध्यम से कार्य कर रहा है। यह विस्तार संगठन की जमीनी पकड़ और पत्रकार समुदाय में उसकी स्वीकार्यता को दर्शाता है।
“भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) एक विधिवत पंजीकृत राष्ट्रीय पत्रकार संगठन है, जिसका पंजीयन क्रमांक 714/2014 हरियाणा में दर्ज है। यह संगठन पूर्णतः वैध एवं कानूनन मान्य है।”
भारतीय पत्रकार संघ AIJ जिन उद्देश्यों के साथ कार्य करता है, वे इसे एक विश्वसनीय और जिम्मेदार संगठन बनाते हैं; स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा पत्रकारों के विरुद्ध फर्जी FIR, धमकी और उत्पीड़न के मामलों में संगठनात्मक सहयोग प्रेस स्वतंत्रता से जुड़े संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्रशिक्षण, सेमिनार, सम्मेलन और सम्मान समारोहों का आयोजन समाज में सत्य, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करना है
संगठन ने देश की कई उच्चस्तरीय यूनिवर्सिटीज़, हॉस्पिटल्स और कोचिंग संस्थानों से अनुबंध कर; पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए निःशुल्क या रियायती इलाज उच्च शिक्षा और कोचिंग में स्कॉलरशिप नियमित मेडिकल कैंप जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं। यह पहल पत्रकारों के जीवन में विश्वसनीय सामाजिक सुरक्षा का कार्य करती है। अवध नारायण पत्रकार अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश




