लातेहार

लगातार मूसलाधार बारिश से कई कच्चे घर ढहे, सड़कें बहीं, बिजली खंभे टूटे

Due to continuous heavy rains, many kutcha houses collapsed, roads were washed away, electricity poles were broken

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बारियातू प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र के कई गांवों में मिट्टी-खपरैल के कई घर ढह गए हैं। वहीं, मिट्टी-मोरम से बनी ग्रामीण सड़कों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। कई स्थानों पर लोगों के चारदीवारी भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सिबला पंचायत के भाटचतरा गांव में धोबीयाही कुआं का पूरा एप्रोच पथ बह गया है। साथ ही देवी मंडप परिसर की चारदीवारी भी गिरकर पूरी तरह बर्बाद हो गई है। भाटचतरा के फूलवारिया टिभर तुरी के घर के पास लगे चार बिजली के पोल धराशायी हो गए हैं, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। पैसरा गांव में प्रभु गंझु के घर के समीप लगे 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली खंभा गिर गया है, जिससे गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। इधर, डाढ़ा के बचरा स्थित गोखुलाबाजी इलाके में मिट्टी-मोरम सड़क तेज बहाव में बह गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है हालांकि समाचार लिखे जाने तक नुकसान का पूरा आकलन उपलब्ध नहीं हो पाया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button