धनबाद

ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, चोरों की नाकाम कोशिश से बची 15 हज़ार आबादी अंधेरे में डूबने से

A big accident was averted due to the alertness of the villagers, 15 thousand people were saved from drowning in darkness due to the failed attempt of the thieves

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के तिवारी बस्ती स्थित बिजली घर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच चोर ट्रांसफार्मर चोरी करने की फिराक में थे, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता ने पूरी वारदात विफल कर दी। सूत्रों के अनुसार, चोर जैसे ही ट्रांसफार्मर खोलने की कोशिश कर रहे थे, ग्रामीणों को आहट लग गई। लोगों ने मोबाइल फोन से एक-दूसरे को सूचना दी और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। भीड़ को आता देख चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि भागने से पहले वे ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा गए। घटना की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल के बिजली मिस्त्री मौके पर पहुँचे और ट्रांसफार्मर की मरम्मत शुरू की। बावजूद इसके ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी देखी गई। उनका आरोप है कि बीसीसीएल अधिकारियों और सोनारडीह ओपी के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से ही ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसे इस बार उनकी चौकसी ने विफल कर दिया। सुबह होते ही ग्रामीणों ने खुद ही बिजली घर परिसर का झाड़-झंखाड़ साफ करना शुरू कर दिया ताकि भविष्य में संदिग्ध गतिविधियों पर आसानी से नज़र रखी जा सके। गौरतलब है कि तिवारी बस्ती का यह ट्रांसफार्मर केवल स्थानीय गांव ही नहीं, बल्कि कोरीडीह 5 नंबर, बेहराकुदर और कोरीडोह बस्ती समेत आसपास के कई इलाकों को बिजली आपूर्ति करता है। लगभग 10–15 हज़ार की आबादी इसी ट्रांसफार्मर पर निर्भर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button