हापुड़

पी०सी०एस० परीक्षा में सफलता का परचम लहराने पर श्वेता त्यागी का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड – हापुड़ के ग्राम खडखडी निवासी महेश त्यागी की पुत्री कु०श्वेता त्यागी ने पी०सी०एस०(PCS) की परीक्षा उत्तीर्ण कर 50वीं रैंक हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया । आज ग्राम खडखडी में डा०श्वेता त्यागी (BDS)का ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर हापुड के एडिशनल एसपी विनित भटनागर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष मोनिका त्यागी जिला सचिव प्राची खुल्लर, गायत्री परिवार के सुधीर त्यागी, त्यागी समाज के चौधरी निखिल त्यागी अहाते वाले भाकियू अराजनैतिक के शैंकी त्यागी, सभासद रूद्राक्ष त्यागी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनेश त्यागी, राकेश त्यागी चेयरमैन, प्रदीप त्यागी, सुभाष त्यागी दाढ़ी,मुकेश प्रजापति, वझीलपुर के ग्राम प्रधान राजू सैनी,दौयमी सोसायटी के चेयरमैन सुबीस त्यागी व सैकड़ों लोगों महिलाओं व बच्चों ने श्वेता त्यागी को बधाईयां देकर उनकी हौसला अफजाई की ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button