अमरोहा

पुलिस ने युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों किया जागरूक।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमरोहा। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में नौगांवा सादात थाना निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा फरीदी इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया और छात्रों को नशे से दूर रहने एवं अन्य को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button