गुना

विश्व में जितने भी प्राणी हैं, सभी एक परमात्मा की संताने हैं-संत रामपाल जी महाराज

गुना के एक मैरिज गार्डन में एलईडी प्रॉजेक्ट पर हुआ सत्संग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गुना : जिले के एक निजी मैरिज गार्डन में संत रामपाल जी महाराज के अनुयाईयो के द्वारा एलइडी प्रोजेक्ट के माध्यम से सत्संग का आयोजन किया गया ये सत्संग कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ इस सत्संग कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए संत जी अपने प्रवचनों में बताया हैं कि पूरे विश्व में जितने भी प्राणी हैं, सभी एक परमात्मा की संताने हैं। अज्ञानतावश सभी सुनी-सुनाई भक्ति साधनाओं पर आरूढ़ हैं। संत जी ने वेदों, गीता, कुरान, पुराण, गुरुग्रंथ साहिब तथा पवित्र बाइबल से प्रमाणित करके बताया कि पूर्ण परमात्मा केवल एक है, उसका नाम कबीर है। वही सबके सृजनहार और सर्व सुखदाता प्रभु है। संत रामपाल जी महाराज बताते हैं कि उस परमात्मा की भक्ति की विधि भी केवल एक है। आज तक हम जो भी भिन्न-भिन्न भक्ति कर रहे थे। उसका किसी भी धर्म ग्रंथ में प्रणाम नहीं है और गीता अध्याय 16 श्लोक 23-24 में कहा गया है कि जो पुरुष शास्त्र विधि को त्यागकर मनमाना आचरण करते हैं, उसको ना कोई लाभ प्राप्त होता है और ना ही उनका मोक्ष होता है। अर्थात् व्यर्थ की साधना है। इससे तेरे लिए अर्जुन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसके लिए शास्त्र ही प्रमाण है। जिला संयोजक धर्मेंद्र दास ने बताया सत्संग करने का मुख्य उद्देश्य यह है समाज में फैल रही कुरीतियों जैसे नशा,रिश्वत खोरी,भ्रष्टाचारी भ्रूण हत्या दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करना है संत रामपाल जी महाराज जी के सत्संग प्रत्येक रविवार को गुना जिले में आयोजित किए जाते हैं पत्रकार कमल सिंह लोधाा कुंभराज गुना
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button