बरेली

किसानों के बकाया भुगतान और चीनी मिल नीलामी को रोकने के लिए मंडल आयुक्त को दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली : समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त बरेली को ज्ञापन सौंपकर बहेड़ी चीनी मिल की नीलामी निरस्त करने तथा किसानों का तत्काल बकाया भुगतान कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने
ज्ञापन में कहा कि बहेड़ी चीनी मिल पर किसानों का लगभग 161 करोड़ रुपये तथा नवाबगंज चीनी मिल पर करीब 70 करोड़ रुपये का बकाया है साथ ही बजाज चीनी मिल पर भी किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है,इसके बावजूद मिलों को नीलामी के लिए लगाए जाने से किसानों में गहरा आक्रोश है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि चीनी मिल बहेड़ी की भूमि का वास्तविक मूल्य कहीं अधिक है, फिर भी उसे भाजपा नेताओं से सांठगांठ कर वास्तविक मूल्य से काफी कम कीमत पर नीलाम कराकर उस भूमि को हड़प लिया है जिसकी निष्पक्ष जांच कराकर नीलामी को निरस्त किया जाना चाहिए।
सपा नेताओं ने कहा कि चीनी मिल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यदि मिल बंद हो जाती है तो हजारों गन्ना किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
भाजपा ने चुनाव से पहले जो किसानों से वायदा किया कि किसान चीनी मिल पर जैसे ही गन्ना डालेंगे तुरंत भुक्तान होगा किसानों की आय दोगुनी होगी चुनाव जीतने के बाद सब कुछ भूल गए किसान परेशान न तो अपने बच्चों को पढ़ा पा रहे ना ही रोजमर्रा के काम हो पा रहे है
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि चीनी मिल की नीलामी तत्काल निरस्त की जाए, किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए तथा मिल को पुनः संचालित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों मे प्रतिनिधि मंडल के रूप में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव,महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी,विधायक एवं पूर्व मंत्री अताउर रहमान,विधायक शाहजिल इस्लाम,पूर्व मंत्री भगवत शरन गंगवार,पूर्व विधायक महिलाप सिंह यादव,पूर्व विधायक पंडित आर.के शर्मा,पूर्व विधायक विजयपाल सिंह,प्रमोद सिंह विष्ट, अरविंद यादव,राजकुमार पाल,नि जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,संजीव यादव,प्रमोद यादव,योगेश यादव,आदेश यादव प्रवीन गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button