खैरथल

तेज अंधड़ से जिले मे हुआ जान माल का नुकसान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल : खैरथल-तिजारा (राजस्थान) के मातोर गांव में रविवार रात आए भीषण अंधड़ और तूफान के दौरान टीन शेड उड़ने से 30 वर्षीय महेश (पुत्र रामजीलाल) की दर्दनाक मौत हो गई हादसे में दो अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया

 इस हादसे में प्रशासन की ओर से कोई मदद मुआवजे, या सहायता के बारे में कोई जानकारी नही मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में आये अंधड़ और तूफान से लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा कई  जगह पेड़ गिरे और छतों पर रखी पानी की टंकिया उड़ गए रेलवे स्टेशन पर एक कैंटीन का खोखा भी दूर जाकर गिरा खैरथल जिला बचाओं संघर्ष समिति के धरने के टेंट भी धराशाही हो गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button