
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । शहर की अनाज मंडी में रविवार को क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया के आतिथ्य में संगठन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
नई मंडी के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सहित मंडी समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, गिरीश डाटा, हरद्वारी लाल खंडेलवाल समेत अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही।
नए अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी में भरत खंडेलवाल,शिव कुमार, जसवंत सैनी,गिर्राज प्रसाद को उपाध्यक्ष,मुख्य सचिव पवन कुमार शर्मा,सचिव हितेश मित्तल व सह सचिव चांदमल शर्मा,कोषाध्यक्ष ललतेश प्रसाद गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र गुप्ता को बनाया गया हैं।
हरद्वारीलाल खंडेलवाल,रमेश गुप्ता,शंभू दयाल गुप्ता,भगवान सहाय शर्मा, प्रेमचंद गुप्ता को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया हैं।


