ललितपुर

मुम्बई से ललितपुर पहुंची श्रीगणेश भगवान की विशालकाय प्रतिमा

कटरा बाजार के राजा के नाम से हैं जिले में मशहूर

आयोजन समिति ने तैयारियों को किया तेज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले में श्रीगणेश महोत्सव की धूम शुरू हो चुकी है। कटरा बाजार में लगने वाले विशाल पाण्डाल में ललितपुर के राजा के नाम से मशहूर श्रीगणेश भगवान की विशालकाय प्रतिमा मुम्बई से ललितपुर पहुंच गयी है। कटरा बाजार के साथ-साथ यह श्रीगणेश महोत्सव विगत दशकों से ललितपुर भर में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा के पाण्डाल में विराजने में अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में अभी से ही भक्त बप्पा के आगमन के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं। शहर में लगने वाले प्रमुख पंडाल में कटरा बाजार में भी तैयारियां का दौर शुरू हो गया है। ललितपुर में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो रही हैं। शहर में कई जगहों पर पंडाल सजाए जाएंगे। इसके लिए कटरा बाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुम्बई से विशालकाय प्रतिमा ललितपुर पहुंच चुकी है। प्रतिमा आगमन पर कटरा बाजार महोत्सव समिति ने गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का स्वागत सत्कार किया। अब 27 अगस्त को ढोल नगाड़ों के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच बप्पा को स्थान पर विराजमान कराया जायेगा और उनके जयकारों से शहर गूंजेगा। भक्त बप्पा की मूर्ति स्थापना करेंगे। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर में गणेश पंडाल की शुरुआत कई वर्षों पहले हो गई थी। सराफा कारोबारी मनोज सोनी मज्जू के अनुसार कटरा बाजार में ललितपुर जिले के सबसे बड़ी प्रतिमा के श्रीगणेश भगवान विराजते हैं। श्रीगणेशोत्सव की तैयारियों में मज्जू सोनी के साथ वीरेन्द्र सोनी, बल्ली सोनी, वीरू सोनी, लकी सोनी, गोलू सोनी, रामू मुखिया, कल्लू मंगौड़ी वाले, पंकज त्यागी, संदीप सोनी, भरत सोनी, दीपक पटवा, डब्बू जैन, पुरुषोत्तम सोनी, पंकज पप्पू, शिवम सोनी, विक्की सोनी, दीपक विश्वकर्मा, सुमित सोनी, किशन सोनी, देव सोनी, राजवीर सोनी के अलावा अन्य श्रद्धालुजन जुटे हुये हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button