धर्मबुलंदशहर

नागेश्वर मंदिर में राधा रानी का हुआ अद्भभुत श्रंगार 

अंशु अग्रवाल ने सजाया कमल दल पर राधा रानी का प्राकट्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  अष्टमी पर शिव ,शक्ति भक्त अंशु अग्रवाल ने कमल दल पर जन जन की आराध्य श्री राधे का अद्भभुत श्रंगार कर श्रृद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। शिवालय में श्री राधे अपनी सखियों के साथ भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।
अंशु अग्रवाल ने पूर्व की भांति घंटों की लगन कड़ी मेहनत और अपनी कल्पना शक्ति के बल पर मानों बरसाना का दृश्य साकार कर दिखाया जहां लाडली सरकार श्री राधे अपनी सखियों को साथ लेकर विहार करतीं थीं।
अंशु अग्रवाल द्वारा पूर्व में भी भोले नाथ, हनुमान बाबा और कृष्ण वाटिका का अनोखा श्रंगार किया जाता रहा है। मंदिर कमेटी और मंदिर महन्त आचार्य कुलदीप शास्त्री ने अंशु अग्रवाल की भक्ति भावना की मुक्त कंठ से सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button