मैंने अर्जी लिख दी बाबा तेरे दरबार में भजनों की प्रस्तुतियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
खाटूश्यामजी के रात्रि जागरण में भक्तों ने लगाई हाजिरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर कस्बे के छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित आर्य महिला विद्यापीठ के पास स्थित कॉलोनी में श्री खाटू श्याम जी के रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने सजे बाबा के दरबार के दर्शन करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं दुर दराज के क्षेत्रों से पधारें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और उपस्थित सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने नृत्य कर अपनी अरदास लगाईं गई। वहीं दूसरी ओर आयोजन मण्डल के सदस्य श्री श्याम प्रेमी कुंवर किशोर, इन्द्र मोहन सिंघल, राजेन्द्र कुमार ईटामडा वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य महिला विद्यापीठ के पास स्थित कालोनी में श्री खाटू श्याम वावा के रात्रि जागरण का आयोजन बाबा के मनमोहक दरबार फूलों से सजाते हुए श्रृंगार कर पावन ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया। वहीं दूसरी ओर जय कैला माता जागरण पार्टी के आमन्त्रित कलाकार विष्णु ब्रजवासी, राजेश सैनी सिकन्दरा, मीनाक्षी शर्मा ने गोविन्द गोपाल के नेतृत्व में एम जे म्यूजिकल ग्रुप ने रामू डीजे साऊन्ड सेन्टर बयाना की मधुर आवाज़ में भव्य संकीर्तन करते हुए भजनों के माध्यम से श्री श्याम बाबा का गुणगान किया गया। वहीं भुसावर कस्बे में आयोजित हुए खाटू श्यामजी के जागरण की सुचना मिलते ही स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रों से पधारें सैकड़ों श्रद्धालुओं, श्री श्याम प्रेमियों ने खाटूश्यामजी के दर्शन करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं रात्रि जागरण में गायक कलाकारों ने अपनी हाजिरी लगाते हुए बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए शीश के दानी की कथा श्रवण कराते हुए हारा हूं बाबा पर तुम पर भरोसा है,,,, मैंने अर्जी लिख दी बाबा तेरे दरबार में,,, आता रहूं दरबार सांवरे,,, की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया जहां श्रद्धालुओं ने भी नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाईं गई।


