सीकर

चार घंटे रहेगी बिजली कटौती

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर,आभावास। खाटू श्याम जी 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन खाटू श्यामजी में कल जीएसएस मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा जिसके तहत सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक खाटू श्याम जी 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई चार घंटे बाधित रहेगी। खाटूश्यामजी प्रसारण निगम के सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार बिजारणियां ने बताया कि ग्रिड सब स्टेशन का मेंटेनेंस कार्य करने के कारण खाटूश्यामजी, पीडब्ल्यूडी मोड,लामियां, लाम्पुआ, सीतारामपुरा, धींगपुर, बाय, नाडा चारणवास अलोदा, गनोड़ा, डूकिया आदि जीएसएस से सप्लाई होने वाले क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button