बेतुल

बैतूल पारंपरिक खेल, लोकनृत्य और नाट्य मंचन से सजा ग्राम सिमोरी का आनंद उत्सव

एच मार्ट और शारदा समिति ने निर्धन परिवारों को वितरित किए कंबल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग की राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रदेशभर में 14 से 28 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे आनंद उत्सव 2026 के अंतर्गत जिले के एकमात्र आनंद ग्राम सिमोरी में भव्य आयोजन किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से हुए इस उत्सव में सिमोरी, रातामाटी और डोक्या गांव के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आनंदक एवं ताप्ती आनंद क्लब के शैलेंद्र बिहारिया और सचिव बलराम पवार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी संतोष बडौदे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच रामप्रसाद उइके ने की। इस अवसर पर पंच भूता बडौदे, दशन धुर्वे, नामदेव बडौदे, अजय बडौदे, रामकली धुर्वे, पुरन धुर्वे, मां शारदा सहायता समिति बैतूल के हिमांशु सोनी, निमिष मालवीय, डॉक्टर सागर बिंझाड़े, जनशिक्षक प्रीतमसिंह मरकाम और पंच विष्णु धुर्वे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं सरस्वती वंदना के गायन से कमलती चौहान ने की। इसके बाद रंगोली, बलून दौड़, संतुलन प्रतियोगिता, गेड़ी दौड़, रस्सा कसी, गोला फेक, जनजातीय लोकनृत्य और गायन प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। नशा नाश की जड़ और सेव ट्री नाटकों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। विजेताओं का सम्मान शिक्षिका ममता गौहर, राधिका पटिया, जलदीप वर्मा, पूनम रघुवंशी सहित अन्य अतिथियों ने किया। एच मार्ट और शारदा समिति द्वारा निर्धन परिवारों को कंबल भी वितरित किए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button