गाजियाबाद
जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा सांस्कृतिक उत्सव 2026 का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : जिले में पर्यटन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से सांस्कृतिक उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया।
उत्सव के तहत बालिका नृत्य कला समूह द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में तहसील स्तर पर प्रथम तथा जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बालिका नगर स्थित हेली प्रेक्षागृह में किया गया।
इस मौके पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



