ललितपुर
रक्षाबंधन से पहले शिक्षामित्रों को मिले मानदेय : भगवत सिंह
लेखाधिकारी से मुलाकात कर उठायी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस ने लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से मुलाकात कर समय से मानदेय दिलाये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिषदीय शिक्षा मित्रों की ग्रांट समय से आ जाती है। लेकिन पटल बाबू की लापरवाही से हमेशा मानदेय देरी से दिया जाता है। पटल बाबू कभी भी विल सही नही बनाता है जिससे मानदेय में देरी हो जाती है। अतएव उक्त पटल बाबू को बदल कर अन्य किसी बाबू से कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा के अंतर्गत आने वाली मानदेय की ग्रांट आ चुकी है। अतएव रक्षाबंधन के पूर्व परिषदीय शिक्षा मित्रों का जून एवं जुलाई का और सर्व शिक्षा वालों का जुलाई का मानदेय दिया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे ही ब्लॉक से विल प्राप्त हो जायेगे तो अति शीघ्र खातों में मानदेय डलवा दिया जाएगा। जिस पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस, हाकम पाल, रमेश अहिरवार, रामकिशन झा, गनेश प्रसाद अहिरवार, राघवेंद्र सिंह चौहान, राजेश कुमार, हरिओम आदि उपस्थित रहे।