गाजियाबाद
गरिमा गार्डन में अल्पसंख्यक कांग्रेस महासचिव के कार्यालय पर हमला
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने आरोप लगाया है कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उनके गरिमा गार्डन स्थित कार्यालय पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
अकबर चौधरी के अनुसार, यह हमला उस मुकदमे के बाद हुआ, जो उन्होंने 11 अक्टूबर को टीला मोड़ थाने में भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी साध्वी आस्था मां व अन्य लोगों ने पहले व्हाट्सएप पर धमकी भरे वीडियो डाले और फिर 13 अक्टूबर को कार्यालय पहुंचकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की, जिससे उनकी जान को खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो वे थाने पर धरना-प्रदर्शन करेंगे उन्होंने प्रदेश सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
