अमरोहा

हसनपुर के ग्रामीणों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

महिला पर युवकों के खिलाफ झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज कराने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को रुद्रपुर गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि गांव की एक महिला युवकों को फंसा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि महिला गांव के युवकों पर छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे वसूल रही है। महिला पहले ही एक युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। अब वह एक और युवक पर इसी तरह का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराना चाहती है।
ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदर्शन में देशराज सिंह, सतवीर सिंह, रामपाल सिंह, इंदर सिंह, चंद्रपाल सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button