गाजियाबाद

नवमी-अष्टमी पूजन पर कन्या सम्मान

बेटियों की सुरक्षा व आत्मरक्षा प्रशिक्षण का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : नवमी-अष्टमी के अवसर  पर समाज सेवी धर्मेंद्र त्यागी ने विधि विधान पूर्वक मां दुर्गा पूजन किया । उन्होंने कहा कि हम छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पूजते हैं  उन्होंने पूजन में उपस्थित में  उपस्थित कन्याओ को रोली चंदन का तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधा । कार्यक्रम के दौरान सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई और कन्याओं को भोग व दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर आयोजकों ने बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्हें आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक कदम उठाने की बात कही गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button