गाजियाबाद
लोनी में नाबालिग बच्ची से राह चलते छेड़छाड़ का मामला
पुलिस ने मामले को दबाए रखा, मामला उजागर होते ही हरकत में आई पुलिस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी कोतवाली क्षेत्र की रुप नगर चौकी की सरस्वती बिहार कालोनी में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ बीच गली में एक मनचले लड़के ने छेड़छाड़ की और जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया।बच्ची के द्वारा इस मामले का विरोध करने पर एक महिला ने भी शोर मचा दिया। जिससे मनचला युवक अपनी मोटरसाइकिल सहित मौके से फरार हो गया
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने रुपनगर औधोगिक चौकी में पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए अपनी शिकायत दी। पीड़ित बालिका के परिजनों का आरोप है पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया । और इस मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन देकर परिजनों को चौकी से टरका दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशू शर्मा थाने पहुंच तब जाकर पुलिस हरकत में आई।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस 24 घंटे तक मामले को दबाकर निष्क्रिय रही, जबकि चिंतित पीड़ित परिवार दोषी लड़के की तलाश में जुटा रहा । लड़की के परिजनों द्वारा युवक के घर का पता बताने के बाद पुलिस ने दोषी युवक को गिरफ्तार कर लिया है
अब सवाल उठता है कि अगर भाजपा के पदाधिकारी इस मामले में भागदौड़ नहीं करते तो यह मामला दबा कर ही रह जाता और दोषी युवक के हौसले बुलंद होते

