ललितपुर

जिलाधिकारी के प्रवाभी पत्राचार से लम्बे समय से शासन में अटकी भूमि को मिली हरी झण्डी

इन्टीग्रेटेड पब्लिक हैल्थलेव और 100 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का होगा निर्माण: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद के विकास में लम्बे समय से बाधक बनी आराजी संख्या-3727/2 रकवा 1.416 हे0, मौजा ललितपुर, परगना तहसील व जिला ललितपुर के खेवट खाता संख्या-53 नजूल नगर पालिका के खाता संख्या-360 में दर्ज भूमि से 3250 वर्गमीटर भूमि पीएम अभीम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय व राजकीय मेडिकल कॉलेज स्तर पर इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब और 100 बैड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्मित कराये जाने हेतु उपरोक्त भूमि को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निरंतर प्रयास व प्रभावी पत्राचार के फलस्वरुप उत्तर प्रदेश शासन आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के पक्ष में हस्तांतरित की गई है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार ललितपुर को आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि वह उपरोक्त भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग के पक्ष में अभिलेखों में इन्द्राज करते हुए हस्तांतरित कर कब्जा दखल दिलाना सुनिश्चित करें, ताकि जनपदवासियों के लिए स्वास्थ्य परियोजनाओं का और अधिक विकास कर स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के लिए मुहैया कराया जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने पुनः अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए वह लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर अवस्थपना सुविधाओं के लिए प्रयासरत हैं, वहीं माहवार जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं की समीक्षा करते हैं और सम्बंधित चिकित्सकों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button