डीएमएफटी योजना अन्तर्गत जिला में हुए कार्यों का परियोजना निदेशक द्वारा किया गया भौतिक निरीक्षण
Physical inspection of the works done in the district under DMFT scheme was done by the Project Director

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। जिला खनिज निधि (DMFT) योजना के अन्तर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु परियोजना निदेशक संजय कुमार दास ने संबंधित क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा स्थानीय जनता को हो रहे लाभ का गहन अवलोकन किया। श्री दास ने 1. अंबेरी आवासीय मध्य विद्यालय (PVTG बालिकाओं के लिए) में मॉड्यूलर रसोईघर, शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण कार्य। 2. धिब्रिकोल आवासीय मध्य विद्यालय (PVTG बालकों के लिए) में मॉड्यूलर रसोईघर का निर्माण कार्य। 3. बरहेट आवासीय उच्च विद्यालय (PVTG बालिकाओं के लिए) में शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दास ने बताया कि डीएमएफटी योजना का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है, और इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क तथा आजीविका जैसे क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता भवन निर्माण, स्पेशल डिविजन एनआरईपी, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट पीएमयू सेल से पंकज कुमार अकेला एवं अन्य उपस्थित रहे।



