बरेली
भगवान चित्रगुप्त गुप्त जी की यात्रा का भव्य स्वागत किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एड. की अगुवाई में भगवान चित्र गुप्त जी की यात्रा का बड़े ही भावपूर्ण ढंग से कोहड़ापीर पर भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त जी के स्वरूप पर पुष्प माला पहनकर उनकी आरती उतारी और शोभा यात्रा पर फूलों की बारिश की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आशीष रुस्तम, कोषाध्यक्ष तीरथ मधुकर, सूर्य प्रकाश सक्सेना, कमरुद्दीन सैफी, सचिव शाकिर सकलैनी, रामाश्रय वाल्मीकि, एंड्रयूज मेसी, रवि मार्टिन आदि शोभा यात्रा का भाव स्वागत किया ।



