बरेली

एसआईआर ने पकड़ी रफ्तार, 51.54 प्रतिशत कार्य पूरा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की सूचियों को दुरुस्त करने के लिए जिले में कराए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की रफ्तार रोज बढ़ रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह अपनी टीम के साथ एसआईआर का कार्य 4 दिसंबर तक पूर्णरूप से संपन्न कराने के लिए जी-जान से जुटे हैं। जनपद में एसआईआर का 51.54 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शुरूआत से बढ़त बनाए मीरगंज विधानसभा का कार्य जिले में सबसे टॉप पर चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जनपद में गणना प्रपत्रों का वितरण 99.99 प्रतिशत हो गया है। 3405583 गणना प्रपत्र मतदाताओं को बांटे गए हैं। इसके सापेक्ष 1755344 गणना प्रपत्र मतदाताओं से प्राप्त करने के बाद उनकी फीडिंग ऑनलाइन करा दी गयी है। डीएम ने बताया कि बहेड़ी विधानसभा में 222605 गणना प्रपत्र की फीडिंग कर 59.34 प्रतिशत, मीरगंज में 213216 गणना प्रपत्रों की फीडिंग कर 60.66 प्रतिशत, भोजीपुरा में 226032 गणना प्रपत्रों की फीडिंग कर 57.13 प्रतिशत, नवाबगंज में 199069 गणना प्रपत्रों की फीडिंग कर 57.41 प्रतिशत, फरीदपुर में 148202 गणना प्रपत्रों की फीडिंग कर 42.99 प्रतिशत, बिथरी चैनपुर में 219228 गणना प्रपत्रों की फीडिंग कर 52.70 प्रतिशत, बरेली शहर में 193558 गणना प्रपत्रों की फीडिंग कर 41.30 प्रतिशत, बरेली कैंट में 159418 गणना प्रपत्रों की फीडिंग कर 41.63 प्रतिशत और आंवला में 174018 गणना प्रपत्रों की फीडिंग कर 53.62 प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा कर लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button