खैरथल

विधायक ललित यादव ने बाजार में पहुंच लोगों से की दिवाली की रामा-श्यामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल-तिजारा : मुण्डावर विधायक ललित यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर विधानसभा क्षेत्र के नीमराना कस्बे में आमजन एवं व्यापारी बंधुओं से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दी विधायक का बाजार मे कई जगह स्वागत भी किया गया विधायक यादव ने बताया यह वार्षिक परंपरा न केवल दीपावली की शुभकामनाएँ साझा करने का अवसर देती है, बल्कि व्यापारी साथियों से हालचाल जानने और आत्मीय संवाद स्थापित करने का भी एक सुंदर माध्यम बन जाती है।ग्राम चौपालों एवं सामाजिक कार्यक्रमों की व्यस्तताओं के बीच प्रायः व्यापारी भाइयों से नियमित रूप से मिलना संभव नहीं हो पाता, इसलिए इस पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों और साथियों से मिलना मेरे लिए अत्यंत सुखद और महत्वपूर्ण रहता है इसी क्रम मे शनिवार को विधायक यादव ततारपुर चौराहा और मुण्डावर के बाजार मे व्यापारियों से रामा -श्यामा करेगे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button