पाकुड़

झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का किया उद्घाटन

JMM Block President Abdul Wadud inaugurated the final match of the football competition.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड के शहरग्राम पंचायत अंतर्गत नारायणटोला अमलागाछी फुटबॉल मैदान में राम लक्ष्मण रामायण क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुरुष एवं महिला वर्ग का फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और परंपरागत तरीके से फुटबॉल को हवा में किक मारकर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला एफसी जंगलराज बनाम एफसी बास्की स्टार के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें एफसी जंगलराज की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए खिताब अपने नाम किया।* *वहीं महिला वर्ग के फाइनल में एफसी पाकुड़ ने एफसी गोपालपुर को एक गोल से पराजित कर विजय हासिल की। पुरुष वर्ग के विजेता टीम को ₹50,000 तथा उपविजेता टीम को ₹40,000 की नगद राशि से सम्मानित किया गया, जबकि महिला वर्ग के विजेता को ₹10,000 और उपविजेता को ₹8,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि अब्दुल वदूद ने उपस्थित खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में अबुआ सरकार राज्य के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु समर्पित है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष मईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील कुमार साह, महिला मोर्चा के प्रखंड सचिव अनिता मुर्मू, निरोज मड़ैया, टाईगर शेख, शहरग्राम मुखिया प्रतिनिधि संजय सोरेन, शहरग्राम पंचायत अध्यक्ष नारायण पहाड़िया,क्लब के अध्यक्ष जयराम मुर्मू, सचिव गंगाराम मुर्मू, सुरेश मुर्मू, राम मुर्मू, सुनील मुर्मू, कटिच मुर्मू, शिकन मरांडी, जीवन मरांडी, लोकसिंह मरांडी सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता, क्लब के सभी सदस्य और हजारों दर्शक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button