शामली

ईको गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल,गंभीर हालत मे रेफर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बे के बुढ़ाना मार्ग पेट्रोल पंप के समीप एक ईको गाड़ी चालक ने लापरवाही से बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी कार की टक्कर लगने से बाइक सवार  गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खतौली क्षेत्र के गांव सरधन निवासी नवीन पुत्र कृष्णचंद्र पानीपत जिले के कस्बा सिभांलखा की एक चीनी फैक्ट्री में मुनीम की नौकरी करता है। पीड़ित के अनुसार वह कई दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने गांव में आया था रविवार को छुट्टी पूर्ण होने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस फैक्ट्री में नौकरी करने के लिए जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही थाना क्षेत्र के बुढ़ाना मार्ग पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ईको गाड़ी के चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। कार की बाइक में टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोगों ने सूचना 108 एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईको गाड़ी को अपना कब्जा में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button