झुंझुनू

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया नवनिर्वाचित सरपंच का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के पिलानी शहर के निकटवर्ती  धिंधवा बिचला के नवनिर्वाचित सरपंच लोकेश भास्कर का राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, उपाध्यक्ष अविनाश बुडानिया एवं सचिव हरपाल पूनियां ने नवनिर्वाचित सरपंच लोकेश भास्कर का साफा व फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। इसी मौके पर पूर्व सरपंच सुबे सिंह भास्कर एवं विधाधर भास्कर का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित सरपंच लोकेश भास्कर द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में  51 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा की गई। राष्ट्रीय जाट महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने नवनिर्वाचित सरपंच लोकेश भास्कर का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन भारत के सबसे बड़े 165 फीट ऊंची शिखर के तेजाजी  मन्दिर क्यामसर में सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button