दिल्लीराष्ट्रीय

हत्या या हादसा

दिल्ली में कार के अंदर मिलीं दो लाशें, एक विकास दूसरा भोला; ये तीन पाउच बने मौत की वजह?

नई दिल्ली। जब पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी। गाड़ी के अंदर दो लोग मृत हालत में बैठे मिले, जिससे अंदेशा है कि शव काफी समय से वहीं पड़े थे। कार के अंदर शराब के तीन पाउच भी मिले, जिनमें से दो सीलबंद थे और एक खुला हुआ था।
आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि सफेद रंग की आॅरा कार (वढ-27 उळ-7719) नाले के पास सड़क किनारे खड़ी थी। कार के शीशे बंद थे, जबकि गाड़ी लॉक नहीं थी।
अंदर मिले तीन पाउच शराब-जब पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी। गाड़ी के अंदर दो लोग मृत हालत में बैठे मिले, जिससे अंदेशा है कि शव काफी समय से वहीं पड़े थे। कार के अंदर शराब के तीन पाउच भी मिले, जिनमें से दो सीलबंद थे और एक खुला हुआ था। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि यह कार पिछले दिन दोपहर करीब 2 बजे से वहीं खड़ी थी और उसके बाद किसी को कार में आते-जाते नहीं देखा गया।
मृतकों की पहचान विकास (42) निवासी अंबेडकर कॉलोनी, खेड़ा खुर्द, जो पेशे से ड्राइवर था, और बिजेंद्र उर्फ भोला (36) निवासी उसी इलाके के रूप में हुई है, जो प्लंबर का काम करता था। विकास ड्राइवर सीट पर बैठा मिला, जबकि बिजेंद्र पीछे की सीट पर था।
पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। कार बंद होने की वजह से दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button