गाजियाबाद

इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फॉर पीस’ मैराथन

युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह, प्रेरणा और सामाजिक चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में ‘रन फॉर पीस’ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए शांति, एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक प्रो. डॉ. अनिल कुमार सोलंकी, प्रो. (डॉ.) अमित जैन, डीन अकादमिक डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डीन आईक्यूएसी एवं स्टूडेंट वेलफेयर अल्पना तोमर (रजिस्ट्रार), परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपिन सोलंकी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी।

‘रन फॉर पीस’ मैराथन के माध्यम से युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का संदेश दिया गया, बल्कि समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. शफाली जग्गा, शालिनी सिंह, हरप्रीत कौर, उज्ज्वल तोमर (स्पोर्ट्स ऑफिसर), अनमोल कुमार एवं ऋषि सहित शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी ने आयोजन को सफल और प्रेरणादायी बनाया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वस्थ जीवनशैली और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button