होनहारों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

भरतपुर। राजस्थान शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी किये गये 12 वीं कक्षा विज्ञान, कला एवं वाणिज्य वर्ग के परिक्षा परिणाम में भुसावर क्षेत्र के होनहारों ने परचम लहराया है। कस्बा भुसावर में संचालित मॉडर्न जगदम्बा विद्यालय की बेटी मीनू कुमारी पुत्री रामवीर सिंह ने 97.20 प्रतिशत तो कृष्णा शर्मा पुत्री बांके बिहारी शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रौशन किया है। जिस पर उनके घर जाकर बेटी सहित माता पिता एवं परिजनों का सम्मान किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। जहां बेटियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरूजनों को दिया। राजस्थान शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी 12 वीं के परीक्षा परिणाम में गॉव बल्लभगढ के भारती बाल निकेतन के छात्र दिव्यांश पुत्र महेन्द्र सिंह सैनी ने विज्ञान वर्ग में 95.20 प्रतिशत अंक, दीपिका पाण्डेय पुत्री बृजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बजरंग विद्यालय से विज्ञान वर्ग में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। इसी प्रकार नदवई तहसील के गांव नूरपुर निवासी राघव प्रकाश पुत्र मुकेश चंद मीणा ने विज्ञान वर्ग में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव व तहसील का नाम रोशन किया है।कस्बा भुसावर निवासी पार्थ गोयल पुत्र ताराचन्द गोयल ने विज्ञान वर्ग में 95.40 प्रतिशत, मीनाक्षी कुमारी पुत्री देवेन्द्र कुमार ने विज्ञान वर्ग में 97.80 प्रतिशत, बजरंग विद्यालय भुसावर से भानू प्रताप पुत्र महेश चन्द ने विज्ञान वर्ग में 95.80 प्रतिशत तो दीवान सैनी पुत्र सुरेश चन्द सैनी ने 95.60, एस एम वी विद्यालय से शिखा कुमारी पुत्री मलखान गुर्जर ने कला वर्ग में 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रौशन किया है।



