बरेली
शिक्षक डॉ. नरेंद्र गंगवार को शिक्षा शास्त्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : विकास खंड बिथरी चैनपुर के प्राथमिक विद्यालय डंडिया में तैनात सहायक अध्यापक डॉ. नरेंद्र गंगवार को शिक्षा शास्त्र में ‘मानद डॉक्टरेट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उन्हें यूएसए की सीडरब्रुक विश्वविद्यालय द्वारा दिल्ली के होटल रेडिसन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. गंगवार पिछले 11 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में नवाचारी शिक्षण और समाज सेवा के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधारने में जुटे हैं। इससे पूर्व वह अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) भी रह चुके हैं और वर्तमान में टीएससीटी में प्रदेश मीडिया प्रभारी (दिल्ली) व एनएससीटी के सह-संस्थापक का दायित्व संभाल रहे हैं। उनकी इस वैश्विक उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार, बीएसए डॉ. विनीता, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह व जितेंद्र कुमार सहित शिक्षिका दीपाली सक्सेना, कृष्ण अवतार सक्सेना, डॉ. विनय, सौरभ गुप्ता, डॉ. रजनीश, राजेश, डॉ. भारत, डॉ. राजेंद्र, प्रदीप गुप्ता, गंगाराम व राखी गंगवार आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

