पाकुड़ में गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 194.85 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
Major police crackdown on cannabis trade in Pakur; one arrested with 194.85 grams of cannabis.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के कूड़ापाड़ा गांव में पुलिस ने अवैध रूप से गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से 194.85 ग्राम गांजा, गांजा तौलने की तीन मशीनें, एक मोबाइल फोन, 1,090 रुपये नकद और गांजा पैक करने के लिए चार बंडल प्लास्टिक जिपर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को सूचना मिली थी कि कूड़ापाड़ा स्थित सामुदायिक भवन के समीप शिव मंदिर के पास एक घर में अवैध रूप से गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल/SIT का गठन किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में विशेष टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां कुछ लोगों के नशीले पदार्थों का सेवन करने की बात सामने आई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग मौके से भागने लगे। इसी दौरान टीम ने राजेश घोष (45), पिता स्वर्गीय भगत चंद्र घोष, निवासी कूड़ापाड़ा, नगर थाना, जिला पाकुड़ को पकड़ लिया। पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में गिरफ्तार व्यक्ति और उसके घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान 194.85 ग्राम गांजा समेत अन्य सामान बरामद किया गया। मामले में नगर थाना कांड संख्या 209/26, के तहत धारा 20(b)(ii)(A) NDPS Act, 1985 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही थी। वही पुलिस के मुताबिक 194.85 ग्राम गांजा, गांजा तौलने की 3 मशीनें, 1 मोबाइल फोन, 1090 रुपये नकद, गांजा पैक करने के लिए प्लास्टिक के 4 बंडल जिपर बरामद किया गया। वही छापेमारी दल में एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक सनी सुप्रभात, पुलिस अवर निरीक्षक अनंत शाह, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सविता कुमारी तथा नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



