रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – उत्तर प्रदेश शासन के आदेश एवं जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देश पर रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। टियाला गांव में रॉयल स्वीट एंड रेस्टोरेंट पर इकरार से मलाई घेवर और बालूशाही, कुचेसर रोड चोपड़ा जिंदल किराना स्टोर से साबुत धनिया, अंकित डेयरी से पनीर ,राजपुर गांव में शकील अहमद के यहां से दूध के दो नमूने एवं एक पनीर , जिंदल स्वीट कोठी गेट पर घेवर का नमूना, बंसल ब्रदर गांधी गंज से सोनपापड़ी का नमूना कुल 9 नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं । खाद्य विभाग की टीम में सहायक आयुक्त खाद्य ll सुनील कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव, सहरिश सादात, आरपी गंगवार, आरपी गुप्ता एवं सोमेंद्र सिंह शामिल रहे । एकत्र किए गए सभी नमूने जांच को भेजे गए हैं , जिनकी रिपोर्ट आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी । खाद्य विभाग की यह छापामार कार्यवाही अभियान लगातार जारी रहेगा ।



