बाराबंकी

लोकनिर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही गड्ढों में हुई सड़क अधिकारी खामोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। मसौली लोकनिर्माण विभाग सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन फिर भी गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही है।बरसात के मौसम में हल्की बारिश में  सड़कों पर जलभराव हो जाता है।कई बार राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। जकरिया बेहटा मार्ग की बदहाल स्थित किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभाग के कानो मे जू नही रेंग रहा है ।
विभागीय लापरवाही के चलते ग्राम जकरिया से ग्राम बेहटा को जोड़ने के लिए पिपरौली रजबहा की दाहिनी पटरी पर बनाई गयी पक्की सड़क वर्तमान समय मे खस्ताहाल है जगह जगह बने गड्ढे राहगीरों वाहन चालको के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है जिससे किसी भी समय कोई अनहोनी घटना घट सकती है ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी विभाग ध्यान नही दे रहा है सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन फिर भी गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही है। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। बारिश से सड़कें खराब होने से लोग हादसों के शिकार होते हैं। एक बार सड़क बनने के बाद खराब होने पर जिम्मेदार न तो सुनते हैं और न ही कोई खबर ली जाती है। लोग गिरते रहें, टूटते रहें, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। बरसात के मौसम में हल्की बारिश में सड़क की सड़कों पर जलभराव हो जाता है। इसके बाद यह गड्ढे दिखने बंद हो जाते हैं और सड़कों पर निकलने वाले बाइक सवार इन गड्ढों की चपेट में आकर गिर जाते हैं। कई बार चोटिल भी हो जाते हैं।
गढी मीरापुर निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र मंशाराम ने जिलाधिकारी प्रार्थनापत्र पत्र देकर बदहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button