पाकुड़

Ramadan के पावन अवसर पर डॉ. तनवीर आलम ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Dr. Tanveer Alam extended his best wishes to the people of the state on the auspicious occasion of Ramadan.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पवित्र माह Ramadan के अवसर पर डॉ. तनवीर आलम, महासचिव, Indian National Congress (झारखंड प्रदेश) ने समस्त प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। अपने संदेश में डॉ. आलम ने कहा कि रमजान का पाक महीना सब्र, त्याग, भाईचारा और इंसानियत का अनमोल संदेश देता है। यह इबादत, आत्मचिंतन और सेवा का पवित्र समय है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि रोज़ा केवल एक धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि आत्मसंयम और सामाजिक संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। डॉ. तनवीर आलम ने दुआ की कि अल्लाह तआला सभी की रोज़ा और इबादत को कबूल फरमाए तथा यह पावन महीना हर घर में अमन, खुशहाली और बरकत लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि झारखंड सहित पूरे देश में तरक्की, भाईचारे और शांति का माहौल कायम रहे। अंत में उन्होंने कहा, “रमजान हमें आपसी सद्भाव, सहयोग और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी मिलकर एक बेहतर और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।”
🌙🤲 रमजान मुबारक!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button