पेयजल किल्लत को लेकर महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर- कस्बा भुसावर के कुण्डा जलाशय से कानूनगो कॉलोनी, बरपाडा सहित कई कॉलोनियों में होने वाली पेयजल सप्लाई का समय अचानक बदल दिये जाने और पूरी व्यवस्था गडबडा जाने से कॉलोनी के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर महिलाएं कुण्डा जलाशय स्थित पंप हाउस की आकाशीय टंकी पर पहुॅच गयी और पेयजल सप्लाई पूर्व की तरह प्रातः देने को लेकर मांग करते हुए टंकी पर चढ गई। हालांकि लोगों की समझाइश पर महिलाएं तुरन्त नीचे उतर आयी। जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया जो बुधवार 28 जनवरी को देर शाम का बताया गया है। महिलाओं ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की मनमानी आमजन पर भारी पड रही है। जलदाय विभाग द्वारा मनमानी करते हुए कॉलोनी में होने वाली सप्लाई के समय को बदल दिया जिससे पूरी व्यवस्था गडबडा गई।



