बेतुल

बैतूल  JH कॉलेज रोड पर  नहीं है कोई खौफ कर रहें है खुलेआम बाइक स्टैंड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : यहाँ बाइक सवार खुलेआम खतरनाक स्टंट कर रहे हैं… और हैरानी की बात यह है कि इन स्टंटबाज़ों पर पुलिस का कोई खौफ नज़र नहीं आने से लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।”
बैतूल के व्यस्ततम इलाकों में से  एक JH कॉलेज रोड यह रोड दिनभर कॉलेज स्टूडेंट्स, कामकाजी लोगों और आम राहगीरों से भरा रहता है।
लेकिन इसी भीड़भाड़ के बीच कुछ युवक अपनी बाइक से ऐसे करतब दिखा रहे हैं, मानो सड़क उनकी निजी रेसिंग ट्रैक हो।”
तेज़ रफ्तार, अचानक ब्रेक, एक पहिए पर बाइक चलाना और खतरनाक मोड़ लेना… ऐसे स्टंट न सिर्फ उनकी जान को, बल्कि आसपास चल रहे लोगों की जिंदगी को भी जोखिम में डाल रहे है
यहाँ  स्टंट होते  देख कॉलेज के बच्चे सडक पर चलने वाले राहगीर सब डर जाते हैं। जबकि कॉलेज चौक पर कैमरा लगा हुआ है उसके बावजूद बी स्टैंड करने वालो मे कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है पुलिस एक्शन नहीं ले रही है
*स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टंटबाज़ों में पुलिस का कोई डर नहीं है*
एक तरफ प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है… वहीं दूसरी तरफ मुख्य रोड पर ही इस तरह का माहौल देखना चिंता का विषय है।”
“कई लोग तो यहाँ चलना भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
अब बड़ा सवाल यह है—क्या पुलिस इस लापरवाही पर एक्शन लेगी?
क्या इस भीड़भाड़ वाले इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी?
और कब तक JH कॉलेज रोड पर लोग इस तरह स्टंटबाज़ों के आतंक से परेशान होते रहेंगे स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग की है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button